कुंबले ने IPL 2025 के प्लेऑफ को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
IPL 2025 Mumbai Indians: IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। कुंबले ने IPL 2025 के प्लेऑफ को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, पलट जाएगा पूरा खेल अंतिम चार यानी प्लेऑफ में पहुंचने की डेथ रेस शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट अभी इस मोड़ पर पहुंच चुका है कि एक जीत हार से किसी का भी समीकरण गड़बड़ हो सकता है। हालांकि, टॉप की चार टीमें (IPL 2025 Mumbai Indians) कौन हो सकती है, इसके लेकर अब बड़े-बड़े दिग्गजों ने भविष्यवाणियां शुरू कर दी है। इस क्रम में आईपीएल कमेंट्री पैनल के सदस्य अनिल कुंबले ने प्लेऑफ के लिए चार टीमों का नाम बताया है।
अनिल कुंबले ने प्लेऑफ में पहुंचने के प्रबल दावेदार में सबसे ऊपर गुजरात टाइटंस को रखा है। गुजरात टाइटंस की इस सीजन में भले ही हार से शुरुआत हुई थी, लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और वह पॉइंट्स टेबल में 8 में से 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर पहले स्थान पर है। कुंबले ने गुजरात टाइटंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे स्थान पर रखा है। दिल्ली ने भी 8 में से 6 मैच जीते हैं, लेकिन रन रेट के मामले में वह गुजरात से कम है इस कारण वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
कुंबले ने IPL 2025 के प्लेऑफ को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
मुंबई और पंजाब भी पहुंचेगी प्लेऑफ में
अनिल कुंबले ने सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी मुंबई इंडियंस को लेकर की है। कुंबले ने IPL 2025 के प्लेऑफ को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, पलट जाएगा पूरा खेल सीजन के शुरुआत में मुंबई बुरी तरह से पिछड़ गई थी, लेकिन टीम ने दमदार वापसी करते हुए 10 अंक हासिल कर लिए हैं। मुंबई के पास अभी कुल 5 मैच बचे है। ऐसे में अगर वह तीन में भी जीत हासिल कर लेती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय हो जाएगा। इस तरह अनिल कुंबले ने अपने लिस्ट में मुंबई इंडियंस को तीसरे स्थान पर रखा है।
कुंबले ने IPL 2025
चौथी टीम के रूप में कुंबले ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रखा है। इस सीजन में पंजाब और आरसीबी दोनों का प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा है। हालांकि, पंजाब की दावेदार आरसीबी से ज्यादा लग रही है, लेकिन अगर वह लय भटक जाती है तो फिर उसका काम खराब हो जाएगा। ऐसे में चौथी टीम के रूप में पंजाब के अलावा कुंबले ने आरसीबी को भी रखा है।
एमएस धोनी ने एक हाथ से जड़ा झन्नाटेदार छक्का
जब एमएस धोनी बल्लेबाजी करने उतरे तो मुकाबला फंसा हुआ था। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज अच्छी लय में दिख रहे थे। ऊपर से शिवम दुबे क्रीज पर टिके तो थे, लेकिन तेज गति से रन नहीं बना पा रहे थे। फिर आया वो लम्हा, जिसने इकाना स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस का दिल तो जीता ही, साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की उम्मीद भी जगा दी।
17वें ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवी तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर स्लो गेंदों का इस्तेमाल कर रहे थे। इस ओवर में पहली पांच गेंदों पर 7 रन बने थे। CSK को एक छक्के की तलाश थी, आखिरी गेंद पर माही स्ट्राइक पर थे। शार्दुल ने स्लो ऑफ कटर गेंद डाली, बॉल में गति नहीं थी, इसलिए धोनी थोड़ा चकमा तो खा गए, लेकिन उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को लेग साइड में घसीट कर बड़ा शॉट खेला। जब गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ तो धोनी का एक हाथ छूट गया था, लेकिन गेंद फिर भी बाउंड्री पार जाकर गिरी और धोनी के इस सिक्स को देखकर सब दंग रह गए। स्टारस्पोर्ट्स पर हिंदी कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ठाकुर के लिए तो धोनी का एक ही हाथ काफी है।